दिल्ली एनसीआर: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली-एनसीआर में भी सख्ती शुरू हो गई है। दिल्ली में 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है तो नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 17 अप्रैल तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। इसके साथ ही गाजियाबाद में भी 17 अप्रैल तक स्कूलों को बंद करने के साथ नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है।
(ये भी पढ़े) Lockdown : मध्यप्रदेश में बेलगाम हुआ कोरोना! CM शिवराज बोले- लॉकडाउन ही अंतिम विकल्प...पढ़े पूरे नियम
मध्य प्रदेश: प्रदेश में बढ़ते जा रहे कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए अब सभी शहरों में तीन रात-दो दिन का संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। शुक्रवार शाम छह बजे से यह सोमवार सुबह छह बजे तक यह प्रभावी होगा। यह व्यवस्था 30 अप्रैल तक लागू रहेगी। वहीं राज्य सरकार ने बैतूल, रतलाम, खरगोन और कटनी में 17 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाने का अधिकार कलेक्टरों को सौंपा है। इन जिलों में ये पाबंदियां लगा दी गई हैं।
(ये भी पढ़े) Lockdown : मध्य प्रदेश के सभी शहरी क्षेत्रों में आज से सोमवार तक टोटल लॉकडाउन......पढें पूरी गाइडलाइन
जम्मू कश्मीर: उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कोरोना को रोकने के लिए जम्मू और श्रीनगर समेत 8 जिलों में नाइट कर्फ्यू का आदेश दिया है। यह पाबंदी 9 अप्रैल से लागू होगी। ये 8 जिले हैं- जम्मू, उधमपुर, कठुआ, श्रीनगर, बारामुला, बड़गाम, अनंतनाग और कुपवाड़ा।
(ये भी पढ़े) Lockdown : उत्तरप्रदेश के 9 बड़े शहरों में लगा नाईट कर्फ्यू, कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार.... देखे पूरी लिस्ट
राजस्थान: आठ शहरों में नाइट कर्फ्यू लगा है। ये शहर हैं- जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, सागवाड़ा, कुशलगढ़। यहां रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक अगले आदेश तक नाइट कर्फ्यू रहेगा।
गुजरात: 24 शहरों में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू है। अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट के अलावा जहां रात का कर्फ्यू लागू है, वे शहर जामनगर, भावनगर, जूनागढ़, गांधीनगर, आनंद, नडियाद, मेहसाणा, मोरबी, दाहोद, पाटन, गोधरा, भुज, गांधीधाम, भरूच, सुरेंद्रनगर और अमरेली शामिल हैं।
कर्नाटक: बेंगलुरु, मैसूर, मंगलुरु, कलबुर्गी, बिदर, तुमाकुरु, उडुपी, मनिपाल में 20 अप्रैल तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लगा है
ओडिशा: सुंदरगढ़, बारगढ़, संबलपुर, बालांगीर, नौपडा, कालाहांडी, मलकानगिरि, कोरापुट, नबरंगपुर, झारसुगुडा में अगले आदेश तक रात 10 से सुबह 5 बजे तक लागू है।
हिंदुस्तान पत्रिका पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए गैजेट्स से जुड़ी लेटेस्ट खबरें।
Post a Comment