साइकिल से शिवली पहुंचा था विकास दुबे
बिकरू गांव में हुए शूटआउट के बाद दुर्दांत अपराधी और ढाई लाख रूपए के इनामी विकास दुबे के साथी भी अपने-अपने साधन से अलग-अलग फरार हुए थे। यह पूरी जानकारी सर्विलांस, क्राइम ब्रांच और स्वॉट टीम ने जुटाई है। दरअसल, दो जुलाई को रात पौने एक बजे से करीब डेढ़ बजे तक मुठभेड़ चली। दो सवा दो बजे एसएसपी समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंचे थे। तब तक विकास और उसके गुर्गे फरार हो चुके थे। विकास साइकिल से खेतों के रास्ते शिवली पहुंचा। यहां से उसने एक बाइक ली। फिर मोबाइल बंद कर दिया। सर्विलांस और क्राइम ब्रांच की टीम ने इतना तो ट्रेस किया कि वह लखनऊ की तरफ भागा है। लेकिन फोन बंद हो जाने के कारण आगे किधर गया और कहां गया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
पहले ही घर से निकल गए थे पत्नी और लड़का
दिल्ली कोर्ट में कर सकता है आत्मसमर्पण
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विकास दुबे हरियाणा के फरीदाबाद में नेशनल हाईवे के पास एक होटल में रुका हुआ था। उसके साथ दो और साथी ठहरे थे। विकास फरीदाबाद में रहने वाले अपने एक परिचित की मदद से दिल्ली की कोर्ट में समर्पण करने की तैयारी में था। उससे पहले ही पुलिस को विकास दुबे के छिपे होने की भनक लग गई। जिसके बाद पुलिस उसके मददगार को हिरासत में लेकर होटल पहुंची थी।
CCTV फुटेज में दिखा विकास दुबे
पुलिस अफसरों के मुताबिक बड़खल चौक के पास ओयो होटल है। इसमें विकास के रुकने की सूचना पर पुलिस पहले उसके मददगार को लेने भारत कालोनी पहुंची। यहां उसने दो लोगों को हिरासत में लिया और उन्हें लेकर होटल पहुंच कर घेरा बंदी की। पर, पुलिस के पहुंचने से पहले वह फरार हो चुका था। सीसी फुटेज में वह बाहर खड़ा दिखायी पड़ा। रिसेप्शन के पास की भी फुटेज मिली है। इसमें नीली टीशर्ट पहने वह खड़ा हुआ है। उसके पास एक काला बैग भी था। बाल उसने काफी छोटे करा रखे हैं।
हिंदुस्तान पत्रिका पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए गैजेट्स से जुड़ी लेटेस्ट खबरें।
Post a Comment