इस मौके पर बिहार भाजपा के नेताओं के साथ ही गृह मंत्री अमित शाह तथा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहेंगे। इस बीच सबसे बड़ा सवाल यह उपमुख्यमंत्री पद को लेकर है।
नीतीश कुमार के साथ शपथ लेने वाले मंत्रियों की ताजा सूची इस प्रकार है। जेडीयू- विजय चौधरी, विजेंद्र यादव, अशोक चौधरी, मेवालाल चौधरी, शीला मंडल।
इसके अलावा भाजपा से तारकेश्वर प्रसाद, रेणुदेवी, अमरेंद्र प्रताप सिंह, मंगल पाण्डेय, रामसूरत राय, रामप्रीत पासवान, जीवेश मिश्रा। हम से संतोष मांझी। वीआईपी से मुकेश सहनी। भाजपा विधायक नंदकिशोर यादव को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने की भी चर्चा है।
(येह भी पढ़ें)School College Reopen : विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को खोलने के लिए सरकार ने जारी की गाइडलाइन......पढ़े विस्तार से
गठबंधन के दलों को संतुष्ट करने के लिए यूपी की तर्ज पर दो उपमुख्यमंत्री बनाये जा सकते है। इनमे फिलहाल चार नामों की चर्चा सबसे ज्यादा हैं। बिहार भाजपा विधायक दल के नेता तारकिशोर प्रसाद, दूसरे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री भाजपा नेता नित्यानंद राय और तीसरी भाजपा विधायक दल की उपनेता नोनिया जाति की रेणु देवी तथा चौथे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे उपमुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल बताए जा रहे है।
इनमें भी तारेकेश्वर प्रसाद और मंगल पांडे का नाम सबसे आगे चल रहा है। सियासी जानकारों के मुताबिक भाजपा और जदयू के वरिष्ठ नेताओं की रात 11 बजे तक चली बैठक में दो उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर सहमति बनी है।
सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार के अलावा 11 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। इनमें भाजपा और जदयू से चार-चार विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। जबकि एनडीए में शामिल वीआईपी के दो और हम से एक सदस्य को मंत्री बनाए जाने की चर्चा है।
वैसे इस बार मुख्यमंत्री का पद और नीतीश कुमार के लिए कांटों का ताज माना जा रहा है क्योंकि उन्हें विधानसभा में महागठबंधन पर मामूली बढ़त हासिल हुई है और भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की संख्या भी जदयू से काफी ज्यादा है।
(येह भी पढ़ें)Sarkari Yojna : बेटियों को मिलेंगे 68 लाख,मोदी सरकार की अब तक की सबसे फायदेमंद योजना,ऐसे उठाये फायदा....पढ़े पूरी खबर
सूत्रों के मुताबिक भाजपा से तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी के अलावा प्रेम कुमार का शपथ लेना तय माना जा रहा है। दूसरी ओर जदयू से विजेंद्र प्रसाद यादव, नरेंद्र नारायण यादव, श्रवण कुमार और महेश्वर हजारी का नाम भी चर्चाओं में है।
वीआईपी से मुकेश सहनी और हम पार्टी से पार्टी प्रमुख जीतन राम मांझी के बेटे और एमएलसी डा. संतोष सुमन का शपथ लेना तय माना जा रहा है।
इसके साथ ही यह भी खबर है कि जल्द ही नीतीश कुमार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे, जिसमे मौजूदा विधायकों की संख्या के हिसाब से कुल 36 मंत्री बनाये जा सकते है।
Post a Comment