Lockdown : भारत मे लॉकडाउन आगे जारी रहेगा या नहीं... पढ़े पूरी खबर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में संकेत दिया है कि लॉकडाउन आगे भी जारी रहेगा लेकिन अर्थव्यवस्था को चलाने के लिए जरूरी छूट दी जाएगी।

सूत्रों के अनुसार बैठक में तीन मई के बाद लॉकडाउन को हटाने के बारे में कोई आम सहमति नहीं बन सकी। कुछ राज्यों ने लॉकडाउन बढ़ाने की मांग की तो कुछ ने ग्रीन जोन को लॉकडाउन से मुक्त करने की मांग की।

(ये भी पढ़े) क्या भारत में अभी और बढ़ाना पड़ेगा लॉकडाउन......पढ़े एक्सपर्ट की राय

प्रधानमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन से बहुत फायदा हुआ है। इससे हमारे देश में कोरोना के मरीजों की संख्या बाकी देशों की तुलना में कम है। मोदी ने आज चौथी बार राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की।

करीब तीन घंटे चली बैठक में महामारी के कारण उभरती स्थिति और इससे निपटने के लिए आगे की नीति और योजनाओं पर तमाम पहलुओं से विस्तार से बातचीत की गयी। प्रधानमंत्री इससे पहले भी 20 मार्च, दो और 11 अप्रैल को मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा कर चुके हैं।


मोदी ने कहा लॉकडाउन से हजारों लोगों की जान बची। इससे काफी फायदा हुआ। हम पिछले डेढ़ महीने में हजारों लोगों की जान बचाने में सफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि दूसरे देशों की तुलना में यहां कोरोना का असर उतना नहीं हुआ है।

उन्होंने राज्यों से  रेड जोन और ऑरेंज जोन वाले क्षेत्रों में लॉकडाउन सख्ती से लागू करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राज्यों को कोशिश करनी चाहिए कि रेड जोन को ऑरेंज जोन में और उसके बाद ग्रीन जोन में तब्दील किया जाए।

(ये भी पढ़े) किस किस केस में लोग ट्रेवल कर सकेंगे सरकार ने जारी की गाइडलाइन.... पढ़े पूरी खबर

कुछ सीएम लॉक डाउन बढ़ाने के पक्ष में : पुडुचेरी के सीएम वी नारायाणसामी ने कहा कि अधिकतर सीएम ने कहा कि जिस तरह से मामले बढ़ रहे हैं, उसमें सतर्क रु ख होना चाहिए और पीएम को सीएम के अवलोकन के आधार पर निर्णय लेना  चाहिए।

भाजपा शासित राज्यों के अधिकतर सीएम ने कहा कि लॉकडाउन जारी रखा जाए और आर्थिक गतिविधियां धीरे-धीरे शुरू की जाएं। सीएम ने कहा कि बैठक में यह बात हुई कि लॉकडाउन जारी रहे लेकिन कुछ ढील के साथ।

आरोग्य सेतु एप के इस्तेमाल पर जोर : पीएम मोदी ने यह सुनिश्चित करने के महत्व पर जोर दिया कि के खिलाफ लड़ाई में देश के प्रयासों को बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक लोग आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करें।

इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री हषर्वर्धन, पीएमओ और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए। केरल के मुख्यमंत्री को छोड़कर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने बैठक में हिस्सा लिया।

(ये भी पढ़े) पीएम मोदी का प्लान B लॉकडाउन पर अब तक की सबसे बड़ी जानकारी, जानिए खत्म होगा या नहीं?

अर्थव्यवस्था की सेहत ठीक : प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक में कहा कि हमें देश की अर्थव्यवस्था पर भी ध्यान देना होगा। हमारी अर्थव्यवस्था की सेहत ठीक है और हमें इसे लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। ऑरेंज और ग्रीन जोन में आर्थिक गतिविधियों को छूट दी जा सकती है। साथ-ही-साथ हमें कोविड-19 से भी लड़ना होगा। उन्होंने बैठक में तकनीक के इस्तेमाल और सुधारात्मक कदम उठाने पर बल दिया।

दो गज दूरी जरूरी : मोदी ने कहा कि देश ने अब तक दो लॉकडाउन देखा है। दोनों का असर हुआ है। अब हमें आगे के बारे में सोचना होगा। हमें दो गज दूरी बनाकर रखी होगी।

(ये भी पढ़े) सीएम योगी ने दिए लॉक डाउन बढ़ाने के संकेत.....पढें पूरी खबर

कोरोना वायरस का असर आने वाले समय में भी दिखेगा। आने वाले समय में मास्क और फेस कवर हमारे जीवन का हिस्सा बन जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ऐसी परिस्थिति में जिम्मेदारी निभाएं।

लॉकडाउन से जान बची : मोदी ने कहा कि लॉकडाउन से हजारों लोगों की जान बची। इससे काफी फायदा हुआ। हम पिछले डेढ़ महीने में हजारों लोगों की जान बचाने में सफल रहे हैं। दूसरे देशों की तुलना में यहां कोरोना का असर उतना नहीं हुआ है।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted