Bollywood : ऋषि कपूर का हुआ निधन, अमिताभ बच्चन समेत बॉलीवुड के दिग्गज हुये अंतिम यात्रा में शामिल

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर का निधन हो गया है। इरफान खान के बाद बॉलीवुड को ये दूसरा बड़ा झटका है। कल देर रात ऋषि को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

2 साल तक कैंसर से लड़ाई लड़ने के बाद बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का आज निधन हो गया. मुंबई के गिरगांव इलाके में स्थित सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में ऋषि कपूर ने आज सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर आखिरी सांस ली.

ऋषि कपूर का आज मरीन लाइंस के चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा. उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए निर्देशक राहुल रवैल, महानायक अभिषेक बच्चन, अयान मुखर्जी श्मशान घाट पहुंच गए हैं.

बेटी रिद्धिमा को जारी किया गया पास

ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा को दिल्ली पुलिस ने मूवमेंट पास दिया है. रिद्धिमा को मुंबई जाने के लिए दिल्ली पुलिस ने परमिशन दे दी है. ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साउथ ईस्ट दिल्ली के फ्रेंड्स कॉलोनी ईस्ट में रहती हैं. दिल्ली पुलिस ने उनको मुंबई जाने का मूवमेंट पास जारी कर दिया है. सुबह 10.30 बजे 5 लोगों के लिए पास जारी किया गया है।

(ये भी पढ़े) अक्षय कुमार ने फिर बढ़ाए मदद के हाथ, दिया करोडों का दान......पढ़े पूरी खबर

अस्पताल पहुंचीं आलिया और करीना

इस बीच ऋषि कपूर का अंतिम दर्शन करने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अस्पताल पहुंच गई हैं. इसके अलावा करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान भी पहुंच गए हैं. इसके अलावा अभिषेक बच्चन और कपूर फैमिली के कई करीबी भी अस्पताल पहुंच गए हैं.

अस्पताल पहुंचे थे फैन, पुलिस ने लौटाया

दरअसल, ऋषि के निधन की खबर पाकर कुछ फैंस अस्पताल के बाहर पहुंच गए थे. इसके बाद मुंबई पुलिस ने लोगों से लॉकडाउन का पालन करने और घर जाने की सलाह दी. अस्पताल के सामने 100 मीटर तक सड़क खाली करा ली गई है. किसी को अस्पताल में जाने की इजाजत नहीं है.

(ये भी पढ़े) सलमान खान ने 7000 मजदूरों के खाते में ट्रांसफर किए पैसे, पूरा किया वादा.....पढें पूरी खबर


ऋषि कपूर के निधन के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर है और फैंस मायूस हैं. लॉकडाउन की वजह से बॉलीवुड हस्तियां अपने चहेते एक्टर ऋषि कपूर का आखिरी दर्शन भी नहीं कर पाएंगी. ऋषि कपूर के निधन की सबसे पहली खबर महानायक अमिताभ बच्चन ने शेयर की थी. उन्होंने कहा था, 'वो गए. ऋषि कपूर गए. अभी उनका निधन हुआ. मैं टूट गया हूं.'शोक में बॉलीवुड

परिवार ने जारी किया संदेश

ऋषि कपूर के निधन पर कपूर फैमिली की ओर से एक संदेश जारी किया गया. इसमें कहा गया, 'हमारे प्रिय ऋषि कपूर का ल्यूकेमिया के साथ दो साल की लड़ाई के बाद आज सुबह 8:45 बजे निधन हो गया. अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने कहा कि उन्होंने (ऋषि कपूर) अंतिम वक्त तक मनोरंजन किया. वह जिंदादिल बने रहे.'

लॉकडाउन पालन करने की अपील

कपूर फैमिली ने अपने संदेश में कहा, ' ]व्यक्तिगत नुकसान की इस घड़ी में, हम यह भी समझते हैं कि दुनिया बहुत मुश्किल और परेशान समय से गुजर रही है. सार्वजनिक रूप से इकट्ठा होने पर कई प्रतिबंध हैं. हम उनके सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों और परिवार के दोस्तों से अनुरोध करना चाहते हैं कि वे कानून का सम्मान करें।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted