रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए रणबीर के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- 'आप सभी की चिंताओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया.. रणबीर कोविड-19 के टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए है.. उन्हें दवाइयां दी जा रही है.. वो रिकवर भी कर रहे है.. रणबीर अभी घर पर सेल्फ क्वारंटीन में है.. सभी सावधानियां बरती जा रही है।' नीतू कपूर का ये पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रहा है।
नीतू कपूर के इस पोस्ट पर रणबीर कपूर की बहन और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने भी रिएक्ट किया। करिश्मा कपूर ने इमोजी के जरिए रणबीर कपूर को प्यार और उनके लिए दुआएं की। करिश्मा कपूर ने दिल वाले इमोजी के साथ प्रेयर वाले इमोजी की इस्तेमाल भी किया। करिश्मा कपूर के अलावा, इस पोस्ट पर कमेंट कर हर कोई रणबीर के फिर से फिट होने की दुआएं कर रहा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म 'ब्रहमास्त्र' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनकी कथित गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी दिखाई देंगी।
हिंदुस्तान पत्रिका पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए गैजेट्स से जुड़ी लेटेस्ट खबरें।
Post a Comment