मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना की समीक्षा के दौरान इस सम्बन्ध में निर्देश दिए हैं| हर रविवार को संपूर्ण मध्यप्रदेश में लॉकडाउन लागू रहेगा| इस दौरान केवल आवश्यक सेवाओं को ही अनुमति दी जाएगी। सीमावर्ती जिलों में चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं| गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने यह जानकारी दी। उन्हाेंने कहा कि अब हर रविवार को संपूर्ण मध्यप्रदेश में लॉकडाउन रहेगा।
उन्होंने बताया कि राज्य में चलाए रहे किल कोरोना अभियान के तहत ऐसा किया जा रहा है। दूसरे प्रदेशों से आ रहे लोगों के कारण प्रदेश में संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है| जिसके चलते प्रदेश में आने-जाने वाले लोगों की बॉर्डर पर जांच की जायेगी|
हिंदुस्तान पत्रिका पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए गैजेट्स से जुड़ी लेटेस्ट खबरें।
Post a Comment